Saturday, May 27, 2017

6 टिप्स वजन घटाने के लिए | 6 Weight loss tips in Hindi ayurveda in hindi justgo

 | 6 Weight loss tips in Hindi

  1. मोटापा घटाने के लिए आपको अस्सी प्रतिशत खानपान पर और बीस प्रतिशत योगाभ्यास पर ध्यान देना होगा| कोशिश करें की आप अपना वजन और चर्बी दोनों घटा सकें|
  2. नियमित रूप से दृढ़ संकल्प के साथ योगाभ्यास करें |
  3. अपनी पाचन क्रिया को हर 2-3 घंटे में कम कम  मात्रा में हल्का खाना खा कर सक्रिय रखें| ऐसा करने से आपकी भूख शांत रहेगी|
  4. योगाभ्यास के प्रति दृढ़ संकल्प रखें| यह दृढ़ संकल्प आपको आपकी योगाभ्यास की प्रक्रिया में और अधिक गहरा उतरने में प्रेरित करेगा|
  5. अपने खाने पर शत प्रतिशत ध्यान दें| खाना पूरे ध्यान से चबा-चबा कर खाए| खाना खाते समय टीवी न देखें|
  6. अपने वजन घटाने की प्रक्रिया के लिए अनुशासित और नियमित रहे|

वजन घटाने की प्रक्रिया के बारे में जानिए | Tips for weight loss in Hindi

प्रक्रिया के प्रति अपने मन को केंद्रित रखें|

मोटापा घटाने के लिए जीवनशैली को ठीक रखना आवश्यक हैं| अधिकतर हम मोटापे का इलाज गोलियों और प्रचलित बोतलों में ढूंढते हैं| पर सच यही हैं की मोटापा घटाने का रहस्य कड़ी मेहनत और अनुशासित जीवनशैली में हैं| इसके लिए मन को मनाना आवश्यक हैं | मन से ही शरीर को स्वस्थ बनाने की शुरुआत हो सकती हैं| यदि आप यह पढ़ भी रहे हैं तो इसी का अर्थ हैं की आप मोटापा घटाने के लिए इछुक हैं|

समय पर करना क्यों आव्यशक है?

मोटापे को घटाने में उम्र का भी महत्त्वपूर्ण सम्बन्ध हैं| यदि आपकी उम्र कमहैं तो आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं क्योंकि शरीर में लचीलापन अधिक होता हैं| तीस की उम्र पार करने के बाद मोटापा कम करना कठिन होता जाता हैं| यदि आपकी उम्र तीस के पार हैं  तो  आपको अपने खाने पीने पर ख़ास ध्यान देना होगा|
फैट कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन किसी भी भोजन के महत्त्वपूर्ण अंग हैं| आपके दिन भर के भोजन में इनका सही चुनाव आपको मोटापा कम करने के लक्ष्य में सहायक होगा| भारी कार्बोहायड्रेट और फैट नाश्ते के लिए तो उत्तम हैं पर रात के खाने में नहीं|
अपने आहार पर थोड़ा सा ध्यान देकर आप यह जान सकते हैं की आपके भोजन में पोषक तत्त्व कहाँ से आ रहे हैं| याद रहे कि आप अपने खाने की हर एक चीज़ को अच्छे से परख रहे हैं| ऐसा करने से आपको पता रहेगा की आप पूरे दिन में कौनसी चीज़ों का सेवन कर रहे हैं| वजन घटाने के लिए अपने भोजन के प्रति जागरूकता आव्यशक है| आप जितना खाने-पीने के बारे में जानकारी रखेंगे, उतना आपके लिए अच्छा है|

वजन घटाने की प्रक्रिया को थोड़ा और अधिक आनंदमई बनाएँ|

अपने वजन घटाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने आपको निरंतर प्रेरित करते रहे| आपने अपने लिए जो लघु-लक्ष्य रखें हैं उन पर अपना ध्यान केन्द्रिरत रखें| अपने आहार पर भी पूरा ध्यान दें| नियमित रूप से योगाभ्यास करने के साथ-साथ निमंलिखित प्रक्रिया को भी अपने सप्ताहांत का हिस्सा बनाएँ|
  • दोस्तों के साथ घूमने के लिए कोई भी प्राकर्तिक स्थान को चुनें| प्रकृति के साथ रहना आवश्यक हैं क्योंकि यह आपको तनावमुक्त और रोज की दिनचर्या से आजाद महसूस करवाएगा| प्राकर्तिक स्थानों पर चहलकदमी आपको मोटापा घटाने में भी मदद करेगी|
  • समुद्र तटों पर अथवा नदी के घाटों पर घूमने पर छुट्टियों की योजना बनाये| खूब पैदल चलें और उत्साह के साथ मोटापा आसानी से कम करें|
  • क्या आपको साइकिलिंग पसंद हैं? यह एक सबसे नया प्रचलन है| बचपन की तरह साइकिलिंग शुरू करें
यदि आप सही आहार और नियमित योगाभ्यास का ध्यान रखेंगे तो आप आसानी से वजन घटा सकते हैं| आर्ट ऑफ़ लिविंग के कोर्स श्री श्री योग में यह सभी चीजें अच्छे से सिखाई जाती हैं|
 क्या आप शारीरिक अथवा मानसिक तनाव से मुक्ति चाहते हैं? क्या आप अपने आपको और अधिक स्वस्थ, आनंदपूर्ण और तनाव मुक्त चाहते  हैं?

No comments:

Post a Comment